नगर के जेसीज चौराहे पर शनिवार सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार स्टूडियो संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के जगतपुरा बिलटई गांव निवासी संतोष पांडेय (45) शाहगंज नगर के फैजाबाद रोड पर श्रेया सिंह प्रोडक्शन नाम से स्टूडियो चलाते थे। शनिवार सुबह वह बाइक से आजमगढ़ रोड की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान जेसीज चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संतोष छह भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद