ताइक्ववांडों प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी, सोशल मीडिया
-दो छात्र राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित
मिर्जापुर। नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में तीन पदक जीत कर प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। 17 से 21 अगस्त तक भदोही के सुरियावां स्थित बीपीएमजी स्कूल में आयोजित चैंपियनशिप में डैफोडिल्स के छात्रों ने अपनी चमक बिखेरी।
12वीं के देवांश सोनकर ने अंडर-19 में 54 किग्रा से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार 12वीं के प्रियांशु सोनकर ने अंडर-17 में 51 किग्रा से कम भार वर्ग में रजत, जबकि कक्षा 11 की रितिका यादव ने अंडर-19 में 40 किग्रा से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
देवांश और प्रियांशु सोनकर सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह और प्रधानाचार्य मोहित चौधरी ने सभी विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।