फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को शुक्रवार को श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जमालपुर क्षेत्र के 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सहेवां के हर्ष पाल, 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सहेवां के विजय कुमार, 600 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय जमालपुर के विकास, 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सहेवां के विजय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
पूर्व माध्यमिक बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में शिवानी कंपोजिट विद्यालय तेतरिया, 200 और 600 मीटर दौड़ में खुशी कंपोजिट विद्यालय मदरा व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नंदिनी कंपोजिट विद्यालय मदरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग दौड़ में 50 एवं 100 मीटर में अमित कंपोजिट विद्यालय जमालपुर, 200 मीटर दौड़ में आदित्य सोनकर कंपोजिट विद्यालय जमालपुर, 400 मीटर दौड़ में धीरज कंपोजिट विद्यालय जमालपुर एवं प्राथमिक बालिका वर्ग में 50, 100 एवं 200 मीटर दौड़ में निशा प्राथमिक विद्यालय सेमरा, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नेहा प्राथमिक विद्यालय जमालपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग के लंबी कूद में कंपोजिट विद्यालय सहेवां के विजय एवं लंबी कूद बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय जमालपुर की आंचल, प्राथमिक विद्यालयों के बालक वर्ग लंबी कूद में कंपोजिट विद्यालय जमालपुर के अमित, बालिका वर्ग के लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय सेमरा की निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालयों की कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय विशुनपुरा, बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय जमालपुर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय मदरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक भी जिम्मेदारी काशीनाथ सोनी, मानबहादुर, आलोक सिंह, महेश कुमार एवं अरविंद सिंह ने निभाई। इस दौरान संतोष कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, संदीप मिश्रा, कृष्ण प्रकाश तिवारी, आलोक मिश्रा, अशोक सिंह उपस्थित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें