मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का दूसरे दिन समापन हुआ। इस मौके पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मंडल स्तर के लिए सीनियर वर्ग स्वास्थ्य विषय पर ओनम सिंह प्रथम, जीवन शैली पर रिया चौरसिया प्रथम,आयुषी दुबे द्वितीय, विशाल तृतीय स्थान पर रहे। कृषि उप विषय में जैनब खान प्रथम, जिशा सुहैल द्वितीय,अनूप विश्वकर्मा तृतीय रहे। संचार उप विषय पर शमशुदीन प्रथम,सुधा मौर्य द्वितीय,चंद्रकेश तृतीय रहे। कंप्यूटेशनल सोच पर अंकित शुक्ला प्रथम घोषित किए गए। इसी तरह अध्यापक वर्ग में दयानंद मिश्र प्राथमिक विद्यालय सिद्धि पड़ री चयनित किए किए। जूनियर वर्ग में स्थिर माडल में स्वास्थ्य विषय में प्रीति चौधरी प्रथम,सत्या द्वितीय,अंशिका दुबे तृतीय रहे। जीवन शैली पर दिव्यांशी प्रथम,अंश यादव द्वितीय,त्रिशा तृतीय रहे। इसी प्रकार कृषि विषय में नंदिनी प्रथम,सुभांजली द्वितीय,श्रेय पांडेय तृतीय रहे।संचार में श्रेयस विश्वकर्मा प्रथम रहे। इसी प्रकार क्रियाकारी माडल में स्वास्थ्य में शिवम साहनी प्रथम,आदर्श कुमार द्वितीय,प्रज्ञा दुबे तृतीय रहे।जीवन शैली पर निखिल कुमार प्रथम,हिमांशु गुप्ता द्वितीय,बलराम यादव तृतीय।कृषि पर श्वेता प्रथम,हरीश सिंह द्वितीय,वारिश तृतीय रहे। संचार पर अंकित पटेल प्रथम,वैभवद्वितीय,सुनिलकुमार तृतीय रहे। इसके प्रदर्शनी का उदघाटन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित एवम विशेषज्ञों की टीम ने दीप प्रज्वलित कर किया। जूनियर वर्ग में नौ स्थिर माडल व 25 क्रिया कारी माडल प्रस्तुत किए गए। सीनियर वर्ग में 14 माडल व अध्यापक वर्ग में एक माडल प्रस्तुत किए गए।माडल का मूल्यांकन चंद्रमा प्रसाद ओझा,विजय कुमार मिश्र,ओम प्रकाश ने किया। संचालन बृजेश कुमार यादव विज्ञान प्रदर्शनी प्रभारी ने किया।