फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 33 फीसदी सीट बढ़ाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
मुख्यालय ​​स्थित मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते छात्र व छात्राएं, संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय के पास बुधवार को भी केबीपीजी और जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए सीटों की वृद्धि के लिए प्रदर्शन जारी रहा। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद उन्होंने परिसर के बाहर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

छात्र नेताओं की मांग थी कि विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 33 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएं। इससे जो छात्र प्रवेश से वंचित हैं, उनको प्रवेश मिल सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसके लिए विश्वविद्यालय की कुलपति, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व जिला प्रशासन को पत्रक दिया था। इस दौरान विकास मौर्य, सुचित पांडेय, विष्णु शर्मा, पीयूष ग्रवाल, अजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें