फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विकसित भारत 2047 पर विद्यार्थियों ने रखे तर्क, अवसर और चुनौतियों पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में शुक्रवार को विकसित भारत 2047-अवसर या चुनौती विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संभावनाओं और चुनौतियों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने आर्थिक व सामाजिक विकास, रोजगार, शिक्षा, तकनीकी प्रगति, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास जैसे मुद्दों को चर्चा का केंद्र बनाया। पक्ष और विपक्ष में बोलते हुए प्रतिभागियों ने तर्कों के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के रास्ते और सामने आने वाली चुनौतियों को रेखांकित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनके तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति और वक्तृत्व कौशल को विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल में डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति और डॉ. सौरव करुणामय शामिल रहे। डॉ. दीपिका कौर और डॉ. आलोक कुमार सिंह समेत परिसर के अन्य शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षकों ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना जरूरी है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय विकास की भावना और लोकतांत्रिक संवाद की संस्कृति विकसित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें