फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडुकेयर से जोड़े विद्यार्थियों को

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड- 19 का कहर थमता नहीं देखकर यूपी बोर्ड ने आनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में मंगलवार को महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक में उनको आनलाइन कक्षाओं के संचालन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा का नुकसान न हो और उनका समय बर्बाद न हो। इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है। कोविड के कारण कक्षाएं स्थूल रूप से संचालित नहीं की जा सकती लेकिन आनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक कक्षा के अनुसार जूम एप में जाकर एडुकेयर एप से विद्यार्थियों को जोड़े और उसको शासन से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा संचालन करें। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा कि कक्षा नौ और 11 के लिए स्वयंप्रभा चैनल के माध्यम से पहले की विषयवार कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। अब कक्षा 10 व 12 के लिए दूरदर्शन के लखनऊ चैनल से प्रसारण किया जा रहा है। अन्य कक्षाओं के संचालन के लिए इन युक्तियों का सहारा लेकिर बच्चों को पढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शुरू में थोड़ी परेशानी जरूर होगी लेकिन बच्चों के भविष्य का सवाल है। शिक्षकों को इतनी मेहनत करनी ही होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी के पास स्मार्ट फोन नहीं है तो वह अपने मित्र की मदद ले सकता है। दो शिफ्ट में हुई बैठक में अधिकांश विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें