फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से छात्र की मौत, शव मिला

Tue, 09 Jun 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बदलीघाट पर गंगा नहाने गया इंटर  का एक छात्र सोमवार की सुबह नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से  डूब गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को जाल के सहारे बाहर निकलवाने के बाद उसका पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया।

उधर युवक की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी अभिषेक सिंह 18 पुत्र रविंद्र सिंह इंटर कालेज का छात्र था।

इन दिनों वह देहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरा इलाके में एक कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक स्थित एक कोचिंग में सुबह छह बजे पढ़ने के लिए आया था।

कोचिंग में पढ़ने के बाद अभिषेक साथियों के साथ गंगा में नहाने चला गया। सभी छात्र सुबह करीब आठ बजे गंगा में नहा रहे थे तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक घाट पर मौजूद लोग उसे बाहर निकालते तबतक वह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोग भाग कर घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र के शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें