मिर्जापुर। नगर के भटवा की पोखरी स्थित पंच परमेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार को कांग्रेस नेता अमिताभ पांडेय ने कटरा पुलिस निरीक्षक के खिलाफ अकेले धरना प्रदर्शन किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कटरा कोतवाली निरीक्षक की अपराधियों के साथ सांठगांठ है। साथ ही अनैतिक कार्यों में संलिप्तता का भी आरोप लगाया। मांग की कि पूरे प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच करायी जाए। अन्यथा की स्थिति में वह सात सितंबर से इसी स्थान पर 72 घंटे का गांधीवादी धरना प्रदर्शन करेंगे।