फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खाड़ी देशों में फंसे कामगार फोन पर बोले, स्थिति सामानन्य, चिंता न करें घर वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान तथा अमेरिका के बीच टकराव की खबरों ने तहसील क्षेत्र के उन परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। जिनके बेटे सऊदी, कुवैत, ओमान और बहरीन जैसे खाड़ी देशों में नौकरी कर रहे हैं। परिजन लगातार संपर्क साधने की कोशिश में हैं हालांकि वहां से मिल रही जानकारी के अनुसार स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन

लालगंज के जमील अहमद ने बताया कि उनके दो पुत्र सऊदी अरब में कार्यरत हैं। जिस स्थान पर वे रह रहे हैं वह बहरीन की सीमा से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर है। हालिया घटनाक्रम के बाद परिवार में बेचैनी बढ़ी है। उनका कहना है कि अप्रैल माह में बेटों का टिकट निर्धारित है और वे सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। इसी तरह पान विक्रेता दयाशंकर यादव ने बताया कि उनका पुत्र संतोष यादव डिप्लोमा करने के बाद ओमान में नौकरी कर रहा है। कभी-कभी बात हो पाती है तो कभी संपर्क नहीं हो पाता। हालांकि बेटे ने फोन पर स्थिति सामान्य बताई है। लालगंज निवासी गुड्डू दर्जी के भाई इकबाल हुसैन भी खाड़ी क्षेत्र में कार्यरत हैं। बामी गांव के अफसर अली कुवैत में तथा रियाद में कुछ युवक ड्राइविंग का कार्य कर रहे हैं। परिवारजनों का कहना है कि समाचारों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चर्चा है लेकिन वहां काम कर रहे लोगों के अनुसार आम नागरिकों के लिए फिलहाल कोई सीधा खतरा नहीं है।रामपुर वासित अली समेत क्षेत्र के अन्य गांवों के कई युवक भी खाड़ी देशों में रोज़गार से जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रहे युद्ध जैसे हालात ने परिवारों की चिंता जरूर बढ़ा दी है मगर प्रवासी श्रमिकों का कहना है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है और वे सुरक्षित स्थानों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें