फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महाशिवरात्रि पर शिव बरात निकालते समय पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बरात में बुधवार की रात विवाद होने पर पथराव हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मौके पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

जलालपुर गांव निवासी मंगला प्रसाद सिंह की ओर से महाशिवरात्रि पर गांव के शिव मंदिर से भव्य शिव बरात निकाली गई। गांव का भ्रमण करते हुए शिव बरात शिव मंदिर पर जा रही थी। रास्ते में मौजूद एक धर्मस्थल के पास पूरी तरह से अंधेरा छाया था। वहां विवाद हो गया। वहां एक पक्ष द्वारा शिव बरात पर पत्थरबाजी की गई। देखते ही देखते दोनों समुदायों में पथराव हो गया।
इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस फोर्स पहुंच गई। किसी तरह दोनों पक्ष को समझाकर मामले को शांत कराया गया। जलालपुर गांव छावनी में तब्दील हो गया है। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि शिव बरात निकालने के दौरान विवाद हुआ था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें