फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन कर्मचारियों ने आवाज की बुलंद

Fri, 18 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अनगढ़ रोड स्थित दूरसंचार कार्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। संरक्षक दिनेश तिवारी के नेतृत्व में चल रहे हड़ताल के दौरान टेलीकाम कैजुवल एंड कांट्रेक्ट वर्क्स यूनियन के लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की। मिर्जापुर बीएसएनएल में कार्यरत मजदूरों के पिछले वेतन बकाए पर वार्ता विफल हो जाने के कारण गुरुवार को हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


 इस दौरान मिर्जापुर व सोनभद्र के सैकड़ों मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के सचिव सुरेश चंद्र सहित अभय कुमार पांडेय, चक्रधारी बिंद, हरिद्वार यादव, दयाराम यादव, राम आसरे यादव, दयाराम मौर्य, विनय कुमार यादव, विनय कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, रामकुमार, छविंदर, अश्वनी त्रिपाठी, शोभनाथ, सुभाष भारती, उमाशंकर सहित बड़ी संख्या में मजदूरों ने अपनी मांग रखी।

उधर, सहायक महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक  व प्रांतीय सचिव जीतलाल मार्य और  जिला सचिव सुरेश चंद्र बिंद की उपस्थिति में यह समझौता किया गया कि समस्त बीएसएनएल मजदूरों की बकाया मजदूरी का भुगतान 27 सितंबर तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें