कछवां में आयोजित धीरेंद्र कुमार उपाध्याय स्मृति राज्य
स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में यूपी पुलिस ने स्पोर्ट्स हास्टल
वाराणसी को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। यूपी पुलिस के हादी
हसन को मैन आफ दी मैच एवं स्पोर्ट्स हास्टल वाराणसी के आकार धानु को मैन आफ
दी टूर्नामेंट चुना गया।
फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने जोरदार
खेल दिखाया लेकिन यूपी पुलिस टीम की शानदार रणनीति के चलते अधिकांश समय तक
गेंद स्पोर्ट्स हास्टल के हाफ में ही घूमती रही। प्रथम हाफ तक दोनों टीमों
ने एक दूसरे पर कई आक्रमण किए लेकिन सफलता दोनों से दूर रही।
दूसरे हाफ के
शुरू में भी मुकाबला बराबरी पर दिखा लेकिन हाफ के 55वें मिनट में यूपी
पुलिस के स्ट्राइकर हादी हसन ने पैरों की चपलता का खूबसूरत प्रदर्शन करते
हुए गेंद को जाल में उलझा कर टीम का खाता खोल दिया।
फोर्थ आफिशियल की
भूूमिका एमएस बेग ने निभाई। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध
प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी नागेश उपाध्याय और पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने
खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राधेश्याम यादव, नसीम कुरैशी,
नरेश यादव, पंकज सिंह, विपिन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।