मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2023 का आयोजन 14 मई रविवार को किया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यो के साथ शुक्रवार को बैठक की। सीआरओ ने बताया कि जिले में कुल 6648 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 15 परीक्षा केन्द्रों को पांच सेक्टर में विभाजित कर सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पर्याप्त पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। अपर जिलाधिकारी भू राजस्व को नोडल अधिकारी नामित किया गया हैं। जो प्रश्नपत्रों के सील्ड बंडलों को जनपद में आने पर उसे डबल लाक में रखवाना तथा परीक्षा केन्द्रो पर सर्तक दृष्टि रखते हुये विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर परीक्षा सम्पन्न करायेंगे।परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रो के आस पास 200 गज की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग तथा फोटोस्टेट की दुकानों को खोलने को पूर्णतया प्रतिबन्धित करते हुये जनपद में धारा-144 भी लगाया गया है। सभी परीक्षा केन्द्रो पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी लगाये गये हैं।