फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के पवारी कला गांव में बृहस्पतिवार शाम छह बजे के करीब ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बंजारी कला गांव निवासी अंजनी (26) अपने साथी लाला उर्फ सूर्यदीन (24) के साथ बाइक से किसी कार्य से गड़बड़ा पुल गए थे। वापस लौटते समय वह पवारी कला गांव में पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हलिया पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य हलिया में भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर ट्राली पवारी कला गांव का ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें