फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पौष्टिक आहार व हरी सब्जियों का लगा स्टाॅल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत ब्लॉक सभागार में पौष्टिक आहार व हरी सब्जियों का स्टाॅल लगाया गया। परिसर को गुब्बारों सजाया गया। बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी व शशि पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी दौरान एफएमडी टीकाकरण अभियान को हरि झंडी भी दिखाया। लगे स्टॉलों में बाल विकास परियोजना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, विकास विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग व शिक्षा विभाग प्रमुख रहे। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जागरूकता अभियान के दौरान जानकारी दी। शिक्षा विभाग से त्रिभुवन नाथ शुक्ला, पशु डॉक्टर कमलेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार, एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव ने विभागीय योजना की जानकारी दी। सीएम फेलो गौरव कुमार, एडीओ एजी नरेंद्र कानापुरिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी दिलीप वर्मा, अपना दल एस के प्रदेश सचिव शशि पटेल व विकास सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें