फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गोशाला में गंदगी देख सीडीओ ने जताई नाराजगी, सफाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को पहाड़ी ब्लाक में लोकापुर ग्राम पंचायत पहुंचकर पंचायत भवन, मॉडल शॉप, अन्नपूर्णा भवन, अस्थाई गो आश्रय केंद्र के साथ ही साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। कमियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गो आश्रय केंद्र उमरिया का हुए निरीक्षण में साफ सफाई व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ विशाल कुमार ने वहां डंप पड़े गोबर से वर्मी कंपोस्ट के साथ ही साथ गोबर की लकड़ी बनाने की बात कही। इससे आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिल सके। इसके बाद सीडीओ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे। जहां खंड शिक्षा कार्यालय के साथ ही साथ बच्चों की देख रेख व पठन पाठन के बारे में जानकारी ली। क्षेत्र भ्रमण के बाद सीडीओ ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर विकास कार्यों से जुड़े अभिलेखों की पड़ताल की। ब्लाक परिसर में खराब पानी दे रहे हैंडपंप को दुरुस्त कराते हुए शौचालय के साफ सफाई के लिए बीडीओ पहाड़ी को निर्देशित किया। इसी तरह उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर साफ सफाई का हाल जाना। व्यवस्थाओं पर सीडीओ ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान बीडीओ बबिता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें