कछवां। आदर्श नगर पंचायत के पांडेयपुर स्थित सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान के मैदान में मंगला राय राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को 70 जोड़ी कुश्ती हुई। वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल, मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्या और एडीजी उप महानिदेशक जोन बृजभूषण संग जज अच्छे लाल सरोज ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाया।
उद्घाटन मैच में महिला पहलवानों अंशु तोमर रेलवे व कुलविंदर सीआरपीएफ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कुलविंदर ने अंशुुु तोमर को चित कर सेमीफाइनल मेें प्रवेश किया। महिलाओं के 55 किलो भारवर्ग में शिवानी एसएसबी ने इंदु चौधरी यूपीपी को पटखनी देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अगली कुश्ती में उत्तर प्रदेश पुलिस की कविता ने सीआरपीएफ की तेजस्वनी को हराया। महिलाओं के 76 किलो भार वर्ग में सुरेखा रोहतक ने स्वास्तिका शुक्ला कछवां को दो मिनट में ही चित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पुरुषों के 92 किलो भार वर्ग में
सीआरपीएफ के रणवीर और उत्तर प्रदेश पुलिस के अमित को जोरदार टक्कर हुई। चौथे मिनट में दोनों में जबरदस्त टक्कर हुई। रणवीर ने 15-8 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आईटीबीपी के संदीप और एसएसबी सचिन के बीच भी जबरदस्त कुश्ती देखने को मिली। संदीप ने ने सचिन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 125 किलो भार वर्ग में तिवारीपुर कछवां के अजीत कुमार दुबे ने बलिया के अमन सिंह को दूसरे मिनट में ही चित कर दिया। गौरव चिल्लर और अशोक कुमार सीआरपीएफ के बीच खेले गए मैच में गौरव चिल्लर सीआरपीएफ ने 14-8 अंक से जीत हासिल की।