फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में बापू उपरौध ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। स्थानीय बापू उपरौध के मिलिट्री ग्राउंड में विंध्यक्षेत्र की रैली आयोजित गई। रंगारंग कार्यक्रम के साथ रैली का शुभारंभ उपप्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता में छानबे उपरौध क्षेत्र की टीमों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़, गोला प्रक्षेपण, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद में छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में छात्रवर्ग सीनियर दौड़ में बापू उपरौध इंटर कालेज के दीपू यादव प्रथम और इसी विद्यालय के ओमप्रकाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में बापू उपरौध के दीपू यादव व बापू उपरौध के राकेश बिंद द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूंद में छानबे के बापू रामशिरोमणि इंटर कालेज के शंभू यादव प्रथम व द्वितीय लहंगपुर जनचेतना इंटर कालेज के आशीष रहे। बालक जूनियर वर्ग में सौ मीटर दौड़ में धर्मेद्र प्रथम और इसी कालेज के अमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 15 सौ मीटर दौड़ में रामशिरोमणि के अजय कुमार प्रथम और जनचेतना इंटर कालेज के अरूण यादव द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर आठ सौ मीटर छानबे क्षेत्र के कामापुर इंटर कालेज के अजय कुमार प्रथम व जनचेतना के लवलेश यादव द्वितीय रहे। बालिका सीनियर वर्ग सौ मीटर दौड़ में जनचेतना इंटर कालेज के अमरिन प्रथम व बापू उपरौध की शिखा दुबे द्वितीय,1500 मीटर में बापू उपरौध से मांडवी देवी प्रथम व इसी कालेज की निशा द्वितीय रही।बालिका वर्ग भाला फेंक में नीतू यादव प्रथम व जनचेतना से नेहा पटेल द्वितीय रही। बालिका जूनियर सौ मीटर में जनचेतना से आराधना बिंद प्रथम और बापू उपरौध की निशा द्वितीय, 15 सौ मीटर में बापू उपरौध से गुड़िया प्रथम व जनचेतना से प्रीति मौर्या द्वितीय रही। खेल का शुभारंभ धीरेंद्र त्रिपाठी और खेल प्रभारी ज्ञानप्रकाश तिवारी व निर्णायक बच्चू प्रसाद पाल व सुभाष पांडेय रहे। समापन करते हुए प्रधानाचार्य डा. धर्मजीत सिंह ने कहा कि खेल एक मानवीय रचनात्मक विधा है। इससे युवाओं को दिशा मिलती है। इस अवसर विद्यासागर मिश्र, कमल नयन दुबे, शैलेंद्र सिंह, विनोद तिवारी, दशराज राम, मो.कासिफ, सत्यनरायन, भागीरथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें