लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय पर बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक में कर वसूली की समीक्षा की। उन्होंने गृह और जलकर सहित अन्य करों की वसूली मे तेजी लाने के निर्देश दिए।
पालिका अध्यक्ष ने पिछले वित्तीय वर्ष 20-21 की कर वसूली की समीक्षा की। उन्होंने गृहकर, जलकर, अनुज्ञा व अन्य प्रकार के कर के बारे में जानकारी ली। कहा कि कर निरीक्षक अपने कर्मचारियों के साथ इस काम को अभियान की तरह करें। इस दौरान उन्होंने पालिका की तरफ से नगर की जनता को इस कोरोना काल में 30 जून तक कर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, बालगोविंद अग्रवाल, अनिल जायसवाल, अंशुमान शुक्ला, संजय पटेल,जयशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।