फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऐतिहासिक भरत मिलाप में रातभर 20 झांकियों को देखने के लिए डटे रहे दर्शक

विज्ञापन
पंचमी भरत मिलाप के बीच सड़क पर उतरी दर्शकों की भीड़।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर की ऐतिहासिक पंचमी भरत मिलाप में शुक्रवार रात आस्था, उल्लास और उत्साह का ऐसा संगम दिखा कि पूरा शहर उत्सव में डूब गया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन के बीच निकली आकर्षक करीब 20 झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

मां काली की भव्य चौकियों और रामदरबार की झांकी ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। झांकियों के गुजरने पर लोगों ने छतों से पुष्पवर्षा कर भरत मिलाप का स्वागत किया।
चौबेटोला से निकली पंचमी की भरत मिलाप में हाथी-घोड़े सहित एक से बढ़कर एक झांकियां शामिल रहीं। मां काली की कई चौकियों के साथ राम-केवट संवाद, भगवान शिव-पार्वती और रामदरबार की सजीव झांकियों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन

इसके बाद टटहाई, लालडिग्गी, नवीन सिनेमा, मुुसफ्फरगंज, नारघाट, त्रिमोहानी, बसनई बाजार, शहर कोतवाली, घंटाघर, खजांची चौराहा और गिरधर चौराहा होते हुए पुन: चौबेटोला पहुंचीं। पूरे मार्ग को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। झांकियों के आगे बढ़ने के साथ दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता रहा।
कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तो बच्चे आकर्षक झांकियों को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। रात गहराने के बावजूद भीड़ कम नहीं हुई। महिलाएं और बच्चे छतों पर जगह बनाकर झांकियों का इंतजार करते रहे।

पंचमी भरत मिलाप के बीच सड़क पर उतरी दर्शकों की भीड़।- सोशल मीडिया।

पंचमी भरत मिलाप के बीच सड़क पर उतरी दर्शकों की भीड़।- सोशल मीडिया।

पंचमी भरत मिलाप के बीच सड़क पर उतरी दर्शकों की भीड़।- सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें