फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एसआईआर के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर के मुद्दे पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यालय में जिलाधिकारी को संंबोधित ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि नाम जोड़ा नहीं बल्कि काटा जा रहा है। पीडीए वर्ग के मतदाताओं का फर्जी ढंग से नाम कटवाने की कोशिश की जा रही है। अगर यह नहीं रुका तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि छानबे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ संख्या 42, 252, 253, 254, 255, 304 में बड़ी संख्या में फाॅर्म -सात जमा किए गए हैं। इसी प्रकार सभी विधानसभा के सभी पोलिंग बूथों पर हजारों की संख्या में फाॅर्म-सात जमा किए गए है। समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के नाम व इपिक नंबर फार्म सात में प्रिंंट है। उन्होंने डीएम से फर्जी फार्म-सात को तत्काल निरस्त करने व ऐसे फर्जी फाॅर्म को जमा करने वालों और आवेदक के रूप में फर्जी हस्ताक्षर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। आरोप लगाया कि वैध मतदाताओं का नाम फर्जी ढंग से कटवाने की साजिश की जा रही है। इस मौके पर मुन्नी यादव, अशोक यादव, आदर्श यादव, आशीष यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, डा. शक्ति श्रीवास्तव, कौशिक कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें