फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में सपा कार्यकर्ता की हत्या: कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, बिखर गए मांस के लोथड़े; गली में फैला खून

Thu, 02 Jan 2025 10:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur Murder News: मिर्जापुर जिले में सपा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ सपा नेता प्रियांशु ओझा - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर लौट रहे सपा कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा (22) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात डंकीनगंज पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर शिव मंदिर के पास हुई। आरोपियों के हमले से पूरी गली में खून फैल गया था। मांस के लोथड़े बिखर गए। पिता सुरेश चंद्र ने आरोप लगाया कि पुत्र ने एक सप्ताह पहले छेड़खानी का विरोध किया था। इसी खुन्नस में आरोपी निलेश ने अपने साथियों के साथ हत्या की है।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पिता की तहरीर पर पुलिस ने पहले तीन लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों के विरोध व नोकझोंक के बाद देर शाम पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। परिजनों ने पुलिस पर सूचना के बाद भी देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। वहीं, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि एसपी अभिनंदन का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
दो पक्षों में मारपीट हुई थी। प्रियांशु ओझा सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रियांशु के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया, फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि के आधार पर हत्या की धारा बढ़ाई गई। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। -ओपी सिंह, एएसपी आपरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें