फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिंकी को नोटिस के खिलाफ सपा ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ऑस्कर अवार्ड से विश्व पटल पर छाने वाली स्माइल पिंकी के परिजनाें को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी किए जाने के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय में दो सूत्री मांग पत्र दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने आरोप लगाया कि वन विभाग नोटिस जारी कर स्माइल पिंकी का अपमान कर रहा है। इस्माइल पिंकी के गांव ढबही में दो दर्जन से अधिक लोगों को घर खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। अहरौरा के सोनपुर गांव की एथलेटिक्स केएम चन्दा के पिता सत्यनारायण प्रजापति आवास के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नोटिस वापस नहीं लिया गया तो पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स केएम चन्दा को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की। प्रदर्शन में अशोक यादव, रोहित शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह पटेल, संजय यादव, आदर्श यादव, सतीश मिश्रा, झल्लू यादव, अनीस खान, अंकुर सिंह, नागेन्द्र तिवारी, राहुल राव, विजय मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें