फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बोस की 81वीं पुण्यतिथि पर सपा ने अर्पित दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पर  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष  चन्द्र बोस की 81वीं
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी ने स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

इस दौरान हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि ओड़िशा के कटक में जानकीनाथ बोस के घर जन्मे सुभाष ने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करने के बाद उस समय की आईएएस परीक्षा के समकक्ष आईसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने देशसेवा की खातिर इस उच्चपद की नौकरी को त्यागकर आजाद हिंद फौज का गठन किया। देश की आजादी के लिए क्रांति का बीड़ा उठाया।
पूर्व जिलध्यक्ष अशोक यादव ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की। कहा कि ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का उद्घोष करने वाले नेताजी द्वारा अंग्रेज सरकार के खिलाफ हथियार उठाने को गलत ठहराते हुए भाजपा सांसद अनंत महाराज ने उन्हें मृत्युदंड दिए जाने की बात कही। कहा कि यह भाजपा की संकीर्णवादी देश विरोधी सोच को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें