फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने नगर में किया रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शान्ति व्यवस्था व कोविड संक्रमण से सुरक्षा व जागरूकता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्धवीर सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर सीओ सिटी के साथ फोर्स लेकर रुट मार्च किया गया। रूट मार्च पुलिस कार्यालय प्रारंभ कर संकटमोचन, वासलीगंज, गिरधर चौराहा, घण्टाघर, मुकेरी बाजार, डंकीनगंज तेलियागंज तक किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में संबंधित समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ रुट मार्च किया गया। इस दौरान लोगों से अपने घरों में रहने व सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन करने व पर्याप्त सैनिटाइजेशन करते रहने की अपील की गई। साथ ही आने जाने व्यक्तियों, वाहनो को रोककर पूछताछ व चेकिंग भी किया गया। किसी प्रकार की सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों 108,102,112 पर संपर्क करने के लिए बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें