फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा निकाल कर सरकार का बखान

Thu, 05 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
सपा ने निकाली साइकिल यात्रा
विज्ञापन
जनसंदेश साइकल यात्रा निकाल कर पांचवें दिन सपाजनों ने जनपद के 11 ब्लॉकों में सपा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगाें को बताया। कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों, पिछड़ों, किसानोें समेत अन्य सभी के लिए अनेक योजनाओं को चला कर उन्हें लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने गुरुवार को विकास खंड पटेहरा में हरी झंडी दिखा कर मड़िहान के प्रत्याशी रविंद्र बहादुर पटेल के नेतृत्व में यात्रा को रवाना किया। रैली दीपनगर, रेक्सा, रामपुर, महमदवा, बनकी आदि गांव से होते हुए पिपरी गांव में समाप्त हुई। लालगंज में अनिल यादव के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई।

तूफानी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली जत्था, सोनबरसा, बारीपुर आदि गांव में होते हुए लोकई का पुरा गांव पहुंची।  पहाड़ी में ब्लॉक प्रभारी जुगनू पाल की देखरेख में जनसंदेश यात्रा चंद्रेश सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई। कोन में कन्हैया यादव के अगुवाई में यात्रा रवाना हुई।  सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को भटवा की पोखरी इलाके से महिला कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें