पुलिस की निगरानी में बैठे भुवर अखाड़ा के संचालक विजय शंकर यादव।
नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर 24 जुलाई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले भुवर अखाड़ा के संचालक विजय शंकर यादव उर्फ भुवर को हाउस अरेस्ट किया गया। पुलिस प्रशासन ने उनके जीयनपुर स्थित आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया। इसके बाद उन्होंने समर्थकों के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विजय शंकर यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले के प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से वह बेहद आहत हैं। छात्रों के भविष्य को देखते हुए उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। भुवर अखाड़ा ने 24 जुलाई को अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। इसमें बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई थी।