फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि व संत शिरोमणि नामदेव की जयंती

विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती मनाते समाजवादीपार्टी के लोेग। स्रात- सपा
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर किया माल्यार्पण
विज्ञापन

मिर्जापुर। महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज में भेदभाव, ऊंच-नीच की भावना और नफरत को खत्म किया था। कहा कि नेता जी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव ने वाल्मीकी जयंती पर उनके सम्मान में सरकारी अवकाश घोषित किया था। संत शिरोमणि ने पिछड़ों, दलितों, गरीबों और शोषितों को जागृत किया। उन्होंने पूरे देश में भ्रमण कर समाज में सामाजिक चेतना जगाने के साथ समता, समानता और सद्भावना एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों खासकर जातिगत भेदभाव को खत्म करने का संदेश दिया। जयंती में अभय यादव, मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, सुरेंद्र सिंह पटेल, रविंद्र बहादुर सिंह, राजेश भारती, राणा प्रताप सिंह, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, संतोष गोयल, परवीन बानो, घनश्याम साहू, डॉ. शक्ति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें