फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सपा प्रत्याशी रमेश ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इंडी गठबंधन में शामिल सपा प्रत्याशी रमेश बिंद ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन किया। अपराह्न पौने तीन बजे जुलूस के साथ वर्तमान में भदोही के सांसद कलेक्ट्रेट पहुंचे और चार सेट में उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान रमेश ने कहा कि जिले के दायरे में आने वाली सड़कों पर कई टोल प्लाजा हैं। जो सड़कें बनी हैं, उसका जनता टैक्स देती है। उस टैक्स से जिले के लोगों को राहत नहीं है। सांसद बने तो यूपी-63 वालों का टैक्स माफ कराएंगे। उन्हाेंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उनकी लड़ाई बसपा से होगी। नामांकन के दौरान उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, जगतंबा सिंह पटेल, कीर्ति कोल, सुरेंद्र पटेल, रोहित शुक्ला, शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, मुन्नी यादव, रामराज पटेल प्रस्तावक के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें