मिर्जापुर-विंध्याचल। एनडीए में शामिल अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा चुनाव में भागीदारी के लिए सोमवार को दोपहर बाद नामांकन किया। बीएलजे कॉलेज से जुलूस की शक्ल में अनुप्रिया पटेल का काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। सांसद और विधायकों के साथ पहुंची अनुप्रिया ने कलेक्ट्रेट में नामांकन किया।
मिर्जापुर लोकसभा सीट से दो बार से सांसद अनुप्रिया ने तीसरी बार नामांकन से पहले मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचकर जगत जननी के चरणों ने मत्था टेका। उन्होंने कहा कि मां के दर्शन के बाद चुनावी रण के लिए नामांकन करेंगी। उन्होंने दावा किया कि तीसरी बार सेवा करने अवसर जरूर मिलेगा।