जिले के विकास संबंधी समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में चलाए जा रहे विकास कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की गई।
विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जन कल्याणकारी योजनाओं को समय से गुण्वत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार पूरा करें।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित सिंह ने शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। उन्होंने बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि प्राथमिक पाठशाला एवं माध्यमिक विद्यालयों के भवनों की रंगाई-पुताई कराए व विद्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
पेयजल मिशन योजना की समीक्षा कर निर्देशित किया कि गर्मी को देखते हुए पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाए।
विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांसफार्मरंाें की उपलब्धता बनाए रखे। इसके साथ ही उन्होंने सड़क, चिकित्सा, मनरेगा, रेशम, लघु सिंचाई, पेयजल मिशन योजना, खनिज, निर्माण निगम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, आदि विभागों के कार्यो की समीक्षा की।