जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में सोमवार को लोक एवं विधानसभा निर्वाचक नामावली की प्रगति से संबंधित बैठक की। उन्होंने विकास खंड मझवां तथा सिटी के लेखपाल कन्हैयालाल व मोहर्रम अली को कार्य में लापरवाही बतरने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पुनरीक्षण का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। इसे गुणवत्ता के साथ समय के अंतर्गत त्रुटिहीन तरीके से संपन्न करें। उन्होंने कहा कि इसमें निर्धारित समय का ध्यान रखा जाए कि कार्य समय से पूरा हो सके। उन्होंने सभी बूथों के फार्म संख्या 6,7 के जेंडर रेशियो तथा ईपी रेशियो की समीक्षा की। कार्य को गति देने का निर्देश दिया। इस कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा पुनरीक्षण का कार्य जो घर घर जाकर किया जा रहा है।