फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा मालिक डीएम और एसपी से मिले

Tue, 22 Dec 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान मांग किया कि जिले के कुछ ईंट भट्ठे  बगैर मानक पूरा किए ही संचालित हो रहे हैं।  इसेस उनको काफी घाटा उठाना पड़ रहा है। इसलिए अवैध तरीके से संचालित हो रहे ईंट भट्ठों को तत्काल बंद किया जाए। भट्ठा मालिकों ने बताया कि विगत जून माह में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रीजनल आफिस सोनभद्र द्वारा समस्त ई़ट  भट्ठों को नोटिस दी गई थी, जिसमें यह कहा गया था कि बिना स्वच्छता प्रमाण पत्र के ईंट भट्ठों का संचालन नहीं किया जाएगा। जो भी भट्ठा मालिक बिना स्वच्छता प्रमाण पत्र के संचालन करेगा उसके विरुद्घ बंदी की कार्रवाई की जाएगी। विभाग के निर्देश के बावजूद अभी तक अधिकांश भटठा मालिकों ने स्वच्छता प्रमाण पत्र नहीं लिया है। अवैध तरीके से भट्ठे का संचालन कर रहे हैं। मिलने वालों में जितेंद्र पटेल, पंकज  सिंह,  गुल बहार, रामकिशुन यादव, गज्जर सिंह त्रिमूर्ति, शीतला प्रसाद , विजय नारायण सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें