जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
जिसमें लाहिया गांवो में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान खामी मिलने पर संबंधित को जमकार फटकार लगाते हुए दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित रहने पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन व राजकीय नलकूप के एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा गया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में एक माह शेष है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित अधूरे कार्यों को पूरा कर लें। मनरेगा में पीडब्ल्यूडी के कम प्रगति पर नाराजगी जताई।
साथ ही मनरेगा के तहत कार्य कराने वाले विभागों को मार्च के अंत तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा।
इस दौरान उपायुक्त मनरेगा डा.एनएन मिश्रा ने बताया कि मनरेगा के तहत जिले में 122 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य है। अभी तक मात्र 25 करोड़ ही खर्च किया गया है।
उन्होंने पूर्वांचल विकास निधि के मद में आपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सभी बीडीओ को जनप्रतिनिधि से संपर्क करने और कार्य की सूची तीन दिन के अंदर प्राप्त करने तथा कार्य तत्काल प्रारंभ कर देने का निर्देश दिया।
कहा कि परियोजना निदेशक व सभी बीडीओ से कहा कि इंदिरा व लोहिया आवास में एक बार फिर पात्रता के आधार पर सर्वे करा लिया जाए। जिसे कोई भी पात्र व्यक्ति आवास पाने से वंचित नहीं रह जाए।
इसके अलावा पेयजल, सिंचाई, शौचालय, सीसी रोड, विद्युतीकरण, सर्वशिक्षा अभियान सहित अन्य विकास कार्यो की समीक्षा की।
बैठक में सीडीओ अमित कुमार सिंह, पीडी राजीव वनकटा, डीसी मनरेगा डा.एनएन मिश्रा,जिला अल्प संख्यक अधिकारी नीरज अग्रवाल, डीएसओ एके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।