फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: धान खरीद में सोनभद्र अव्वल, दूसरे नंबर पर भदोही

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में धान खरीद में दिए गए लक्ष्य 401000 के सापेक्ष कुल 355997.44 एमटी धान की खरीद हुई है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद के प्रतिशत में सोनभद्र अव्वल, भदोही दूसरे व मिर्जापुर तिसरे नंबर पर है। मंडल में 61292 किसानों से धान की खरीद कर 69637.49 लाख रुपये किसानों के बकाया का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर में 81, सोनभद्र में 85 व भदोही में 32 क्रय केंद्रों को मिलाकर विंध्याचल मंडल में कुल 198 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मिर्जापुर में लक्ष्य 200000 के सापेक्ष 82.78, सोनभद्र में 135000 के सापेक्ष 92.80 व भदोही में लक्ष्य 66000 के सापेक्ष 94.61 फीसदी किसानों से धान खरीदा गया है। मंडल में कुल 198 क्रय केंद्रों पर अबतक कुल 61292 किसानों से धान खरीद कर 72623.48 लाख रुपये के सापेक्ष 69637.49 लाख रुपये किसानों का अबतक भुगतान किया गया है। मंडल में अभी तक 2985.99 लाख रुपये किसानों के भुगतान बकाया है।
विंध्याचल मंडल के क्रय एजेंसियों में धान की खरीद, डिलेवरी व भुगतान के मामले में पीसीएफ आगे है। नजर डालें तो पीसीएफ की ओर से मिर्जापुर में 59281, सोनभद्र में 37011 व भदोही में 16505 एमटी धान की खरीद की गई है। इसी तरह मिर्जापुर में 58983, सोनभद्र में 35288 व भदोही में 150965 एमटी धान की डिलेवरी की गई है। पीसीएफ की ओर से अबतक मिर्जापुर में 95, सोनभद्र में 91.84 व भदोही में 80.52 फीसदी किसानों के बकाया का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें