फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सोनल मानसिंह ने दी गंगा अवतरण की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल के रोडवेज परिसर में चल रहे विंध्य महोत्सव में शनिवार की रात पद्मविभूषण डाॅ. सोनल मानसिंह की नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों को सम्मोहित कर दिया। उन्होंने गंगा अवतरण और भगवान श्रीराम व निषादराज संवाद की प्रस्तुति अपनी टीम के सदस्यों के साथ दी।
विज्ञापन

पद्म विभूषण कथक नृत्यांगना सोनल मान सिंह ने अपनी टीम के साथ मोहक प्रस्तुति से विंध्य महोत्सव की गरिमा में चार चांद लगा दिए। वहीं, संस्कृति विभाग लखनऊ की कथक नृत्यांगना पूजा अग्रवाल की प्रस्तुत भी दर्शकों को बांधे रखी। लखनऊ से आई लोक गायिका संजू सिंह ने देवी गीतों से आदि शक्ति की महिमा का बखान किया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने किया।
महिषासुर मर्दिनी, शिव तांडव नृत्य, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के इंदल सिंह कुशवाहा के लोक गायन और प्रकाश मलिक के हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं। सरोज वर्मा ने देवी गीत और एकता श्रीमाली ने भजनों से समा बांध दिया। विद्या सागर प्रेमी और राम नरायन यादव ने लोकगीतों पर तालियां बटोरीं। किरन चौरसिया के भजनों से माता के दरबार में हाजिरी लगाई। इसी तरह शिवांगी उमर और बाराबंकी की सरोज श्रीवास्तव की कथक की प्रस्तुतियां सराही गईं। विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्य और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोनल मानसिंह को सम्मानित किया। अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, एडीएम सत्य प्रकाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह, नंदिनी मिश्रा, विभूति मिश्रा, विभा वैद्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें