अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव में पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। इस दौरान में पिता ने बेटे की पिटाई कर दी, जिससे उसकी बाईं आंख की रोशनी चली गई। बृहस्पतिवार को बेटे की तहरीर पर पुलिस पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
छोटा मिर्जापुर गांव निवासी मो. सल्वीर ने तहरीर देकर बताया कि 19 जुलाई को उसका अपने पिता इम्तेयाज उर्फ मुन्ना से झगड़ा हुआ था। मारपीट के दौरान पिता इम्तेयाज ने उसकी बांंई आंख पर मार दिया। इससे उसकी आंख की रोशनी चली गई। वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों ने डेढ़ लाख रुपये का खर्च बताया है। आरोप लगाया कि पिता इम्तेयाज दूसरी शादी कर घर से भाग गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की तहरीर पर उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद