फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई जीप तो कोई चलाएगा स्कूटर

Wed, 15 Nov 2017 12:12 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
election
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। चुनाव चिंह मिलते ही चुनाव के प्रचार प्रसार में तेजी आएगी। चुनाव चिन्ह आवंटन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर, सदर तहसील तथा चुनार तहसील परिसर में गहमा गहमी का माहौल रहा। चुनाव के लिए किसी को कंघी, पेड़ तो किसी को स्कूटर चिन्ह आवंटित हुआ। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी प्रचार सामग्री को बनवाने में जुट गए, जिससे प्रचार-प्रसार में अब तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में आरओ एसडीएम अरविंद कुमार चौहान ने चुनाव चिन्ह आवंटित किया। जिसमें माता प्रसाद दूबे कांग्रेस पंजा , मनोज जायसवाल भाजपा कमल का फूल, शैलेंद्र बहादुर सिंह बसपा हाथी, अशोक केशरवानी सपा साइकल तथा आम आदमी पार्टी के झाडू निशान से लक्ष्मी नारायण कुशवाहा चुनाव लड़ेंगे। वहीं निर्दल प्रत्याशी अमिताभ पांडेय को कंघी, जटाशंकर सिंह को पेड़,  जावेद आलम स्कूटर, भगवती प्रसाद गुप्ता को नल, श्रीनारायण टंडन को पंखा और सुरेश कुमार सोनकर को रिक्शा चुनाव चिन्ह मिला है। इसी प्रकार नगर पंचायत कछवां में एसडीएम लल्लन राम ने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरण किया। जिसमें नगर पंचायत कछवां में निजाम सपा, महेंद्र कुमार कांग्रेस, राजकुमार बसपा, राजेश कुमार बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पीस पार्टी के रोशन अली को गिलास, निर्दल श्रीप्रकाश गुप्ता को अनार, अमिरूल्ला को जीप, पनधारी को लड़की लड़का और अजय को गदा चुनाव चिन्ह मिला है। चुनार संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। नगर पालिका परिषद चुनार के आरओ सुनील कुमार मिश्रा के अनुसार चुनाव के लिए मंसूर अहमद कांग्रेस, अशोक उर्फ संतोष यादव सपा, विजय बहादुर सिंह भाजपा, रमाशंकर पटेल बसपा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं आरओ द्वारा डा. सत्यवान श्रीवास्तव को रिक्शा, अख्तर अली को लड़का लड़की, नसरुद्दीन उर्फ फकरूददीन को जीप, विजय वर्मा को चक्र चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। नगर पालिका अहरौरा की आरओ सविता यादव ने बताया कि कन्दर्भ आनन्द कांग्रेस, सदानंद सपा, जयकिशन जायसवाल भाजपा तथा गुलाब बसपा और सुशीला आम आदमी पार्टी के झाडू चुनाव चिन्ह से चुनाव में भाग्य आजमाएंगे। वहीं निर्दल प्रत्याशी उमाशंकर को जीप, बेबी विश्वकर्मा को चक्र, शकील को सिलिंग फैन चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें