फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : 208 में से मात्र 45 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को देहात की अपेक्षा शहर क्षेत्र के थानों में ज्यादा संख्या में फरियादी पहुंचे। समाधान दिवस पर अधिकांश शिकायतें जमीन संबंधी विवाद के आईं। इसके चलते अधिकांश का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। राजस्व टीम को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए गए। जिले के 18 थानों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 208 मामले आए। इनमें से मौके पर 45 का निस्तारण किया गया। तीन थानों में एक भी मामले निस्तारित नहीं किए जा सके। संतनगर में सात, मड़िहान में चार और जमालपुर में आए 11 मामलों में से मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर कोतवाली में आए चार में से तीन, कटरा में 10 में से चार, विंध्याचल में 18 में से छह, देहात कोतवाली में 25 में से एक, चील्ह में 16 में से पांच, कछवां में 10 में से पांच, पड़री में आठ में से दो, लालगंज में 22 में से पांच, हलिया में नौ में से एक, ड्रमंडगंज में सात में से एक, चुनार में सात में से एक, अदलहाट में छह में से तीन, अहरौरा में 15 में से दो, राजगढ़ में छह में से दो मामलों का निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अहरौरा थाने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। शहर कोतवाली में एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह और सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। एएसपी नगर श्रीकांत प्रजापति ने विंध्याचल थाने में शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन

अहरौरा थाने में शिकायतें सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सीमा क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मातहतों को गश्त बढ़ाने तथा लगातार पेट्रोलिंग कर सतर्कता बरतने की हिदायत दी। इस दौरान थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह भी मौजूद रहीं। लालगंज थाने में नायब तहसीलदार मधु जैन ने शिकायतों की सुनवाई की। चुनार कोतवाली में कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। जिगना में एडीएम नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार लालचंद व थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने फरियाद सुनी। संतनगर थाने में मड़िहान तहसीलदार संजीव कुमार यादव व थानाध्यक्ष राम नारायण शिकायतों की सुनवाई की। हलिया में सीओ लालगंज मंजरी राव व सीओ चकबंदी राकेश सिंह लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। ड्रमंडगंज में तहसीलदार फूलचंद यादव और थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें