मिर्जापुर। जिले के समस्त विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार पर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के कर्मचारी व कंप्यूटर आपरेटरों की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिन किसानों के खाते में किन्हीं कारणों से पीएम सम्मान निधि की धनराशि नहीं आ रही है उनके समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
उप कृषि निदेशक ने सोमवार को सीखड़ व मझवां में आयोजित पीएम किसान समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी मौके पर काम करते पाए गए। विकास खंडवार लगाए गए समाधान कैंप में कुल 1179 किसानों उपस्थित हुए। जिसमें से 132 किसानों का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही 219 किसान पात्र पाए गए जिनकी धनराशि खाते में भेजी जा रही है। तथा शेष किसानों का पीएम किसान में सुधार के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर लिया। जिगना, गैपुरा स्थित राजकीय बीज गोदाम पर प्रभारी दिनेश सिंह के नेतृत्व समाधान कैंप में 165 किसानों ने शिकायत दर्ज कराया। शिकायतों की सूची तैयार कर निराकरण के लिए मुख्यालय को भेजा गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी के रूप में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अवनीश यादव, बीटीएम सजला त्रिपाठी, रियासत अंसारी, बुद्धि प्रकाश व बुद्धि नारायण उपस्थित रहे। जमालपुर। क्षेत्र राजकीय कृषि बीज गोदाम केंद्र पर प्रधानमंत्री सम्मान निधि में लाभार्थियों के आधार, बैंक खाता और नाम की विसंगति को दूर करने के लिए फार्म जमा कराया गया। कुल 105 किसानों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान बीज गोदाम प्रभारी प्रवीण तिवारी, एडीओ पीपी श्याम बिहारी वर्मा, कंप्यूटर आपरेटर शिवेंद्र पांडेय, रविशरण गुप्ता, अखिलेश सिंह मौजूद रहे।