मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने एसओजी के आरक्षी चालक भूपेन्द्र सिंह यादव को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि आरक्षी चालक भूपेन्द्र सिंह यादव के द्वारा बरती गई अनुशासनहिनता और पुलिस बल में नियुक्त रहते हुए अपने व्यक्तिगत हित व आर्थिक लाभ के लिए अपने मूल निवास जनपद गाजीपुर में पुलिस विभाग को प्राप्त जनता के विश्वास का हनन व पद का दुरुपयोग किया गया। इससे जनता में पुलिस की छवि धूमिल हुई। आरक्ष्ज्ञी द्वारा व्यक्तिगत हित के लिए सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया गया। आरोपों को संज्ञान में लेते हुए अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दण्ड व अपील नियमावली 1991 के नियम के तहत निलंबित किया गया है। प्रकऱण की तथ्यों की जानाकारी के लिए क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार को जांच का आदेश दिया गया है।