जिगना। सोशल आडिट टीम ने सोमवार को छानबे विकास खंड के ग्राम पंचायत गोगांव में चौपाल लगाकर यहां हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया। आडिट टीम ने वर्ष 2022-2023 में कराए गए कार्यों के साथ ही आवास योजना के लाभार्थियों के भवनों का भी सत्यापन किया।
चौपाल के बाद गांव का भ्रमण कर सोशल आडिट टीम की प्रभारी प्रतिमा सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के आवास का सत्यापन किया। साथ ही मनरेगा मजदूरों और आवास योजना के लाभार्थियों से पूछताछ भी की। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रभा शंकर पटेल, ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश चंद दुबे, प्रधान सियादुलारी, केशव प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।