लालगंज। क्षेत्र के बसही कला गांव के सामने फोरलेन सड़क पर सोमवार को दोपहर बाद सड़क पर खड़े ट्रक में पिकअप टकरा गई। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
भदोही जनपद के गोपीगंज थाने के लसार गांव निवासी 40 वर्षीय कयूम खान खाली पिकअप लेकर रीवा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में लालगंज थाना क्षेत्र के बसही गांव में हाइवे पर सड़क किनारे खराब अवस्था में खड़े ट्रक में पिकअप अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में पिकअप चालक कयूम खां गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।