फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अभी तक 30 जगहों पर आ चुकी है पाइप फटने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। गुड़हट्टी और नारघाट में पाइप फटने और पानी के सड़क पर फैलने के बाद टेस्टिंग रोक दी गई है। इस समय पूरी परियोजना की टेस्टिंग चल रही थी। 193 करोड़ रुपये की परियोजना में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। अब तक 30 जगहों से पाइप फटने की शिकायत आ चुकी हैं।
नगर में 204 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। उसकी जलापूर्ति कर जांच की जा रही है। उसी में जहां पानी का दबाव अधिक है और पाइप कमजोर होता है, वहां वह फट जाती है और वहां से पानी निकलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कई जगहों पर ऐसी शिकायत आ चुकी हैं। शनिवार व रविवार को गुड़हट्टी और नारघाट में पाइप फटने और पानी सड़क पर फैलने के बाद टेस्टिंग रोक दी गई है। अब वहां पर मरम्मत का कार्य होगा। अभी तक पूरे नगर में 30 जगहों से जहां शिकायतें आई हैं उनकी सूचीवार मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें