फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी धाम की दान पेटिका से निकला धुआं, सभी नोट सुरक्षित

विज्ञापन
विंध्याचल मंदिर परिसर में लगे दान पेटिका की आग बुझाते पुलिसकर्मी-= संवाद। - फोटो : 1
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी धाम में बुधवार की सुबह 10 बजे परिक्रमा पथ प्रांगण के 18 नंबर की दान पेटिका से अचानक धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की तरफ से जलाए गए धूपबत्ती के कारण यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर से धूपबत्ती को बुझा दिया। दान पेटिका के सभी नोट सुरक्षित मिले हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दान पेटिका के पास श्रद्धालुओं ने धूपबत्ती जलाई थी। उसी की वजह से धुआं निकलने लगा। सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह का कहना है कि दान पेटिका के पास किसी ने धूपबत्ती जला दी थी। इसके कारण धुआं फैल गया था। इसी कारण आग की अफवाह फैल गई थी। सुरक्षाकर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से धूपबत्ती बुझा दी।

विंध्याचल मंदिर परिसर में लगे दान पेटिका की आग बुझाते पुलिसकर्मी-= संवाद।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें