फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर मड़हा जलाया, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया कस्बा में शुक्रवार की देर शाम को भूमि विवाद में मारपीट कर विपक्षियों ने मड़हे में आ लगा दिया। आग से मड़हे में रखा हजारो का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने घायलों का उपचार कराकर पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी नीरज मौर्या का गांव के कुछ लोगों भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। नीरज ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि भूमि विवाद की रंजिश को लेकर शुक्रवार शाम हलिया कस्बा निवासी सियाराम मौर्य, रमाशंकर मौर्य, मनोज मौर्य, बबुलेश मौर्य ने उसकी मां 55 वर्षीय दुलराजी देवी को की पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने के लिए गया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद जमीन में स्थित मड़हे में आग लगा दिया। इससे मड़हे में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के पहुंचने के पहले ही आग से सामान जलकर नष्ट हो चुका था। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें