मिर्जापुर। डगमगपुर के पास सोमवार को सुबह रेललाइन के पास एक कंकाल मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जांच पड़ताल की। बाद में कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने कंकाल पड़ा देख जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने कंकाल को कब्जे में लिया। कंकाल काफी पुराना है। कपड़े आदि से पुरुष का कंकाल होने की पुष्टि हुई। जीआरपी प्रभारी राम दवर ने बताया कि कंकाल मिला है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।