फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तालाब में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़िया चितावनपुर गांव में शनिवार की शाम को शौच के लिए गया छह साल का बच्चा पैर फिसलने से तालाब में डूबने लगा। पास में विद्यालय निर्माण में लगे मजदूर बालक की चीख सुनकर तालाब के पास गए। बालक को तालाब से बाहर निकाला गया। लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी रमेश पाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसका इकलौता पुत्र छह वर्षीय विशाल शाम को घर के पास तालाब की ओर शौच करने जा रहा था। तालाब में हाथ धोते समय पैर फिसलने से बालक तालाब में गिर गया। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने बालक के परिजनों को सूचना दी। रमेश के तीन बच्चों में दो बेटियां हैं। भाई की मौत से बहनों और माता-पिता का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली राणा प्रताप यादव ने बताया कि तालाब में डूबने से बालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें