फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करी में छह महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने सोमवार को रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफार्म नंबर एक से गांजा तस्करी कर रही छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 106 किलो गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

रेलवे पर सोमवार को जीआरपी प्रभारी संतोष सिंह और आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार टीम के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ महिलाएं दिखाई दी। जिनके बाद बड़ा बैग था। शक होने पर उनके बैग की तलाश की गई तो उसमें से गांजा बरामद हुआ। महिलाओं के पास से 106 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा के साथ आरोपी विनिता मोगिया, निवासी महरौनी जिला ललितपुर, इंजिना बहेलिया निवासी पिथौराबाद सतना मध्य प्रदेश, पूजा बहेलिया निवासी बाबपुर थाना नागौढ़ सतना मध्य प्रदेश, नेहा बहेलिया निवासी बाबुपुर, अनिता बहेलिया निवासी तियारपुर थाना मायापुर सीमरी मध्य प्रदेश और अमिषा बहेलिया निवासी सिटवायी थाना महरौनी जिला सतना मध्य प्रदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें